अज्ञात कारणों से मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, क्षेत्र में मचा हड़कंप

अज्ञात कारणों से मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। नगर के फरेंदुपुर मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने युवती के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई और विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसके पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं स्थान: फरेंदुपुर मोहल्ला, कुंडा : पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा, जांच जारी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें