सेवा और सहयोग की मिसाल बनी बोस कमेटी, राहगीरो को कराया शीतल शरबत वितरण

सेवा और सहयोग की मिसाल बनी बोस कमेटी, राहगीरो को कराया शीतल शरबत वितरण

संवाददाता सुमित मिश्रा

कुंडा पटना नहर चौराहे पर आयोजित सरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान बोस कमेटी के युवाओं ने श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराकर कमेटी के सदस्यों ने मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर सुमित मटियारी, दैनिक चक्र जिला संवाददाताअमित शुक्ला, अनुराग ओझा, लल्ला तिवारी, हर्षित तिवारी, ऋषभ मिश्रा, प्रदुम मिश्रा, कोमल मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, त्रिवेणी शास्त्री, गुड्डू ओझा सहित पूरी बोस कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया और व्यवस्था संभाली। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्य करना पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने बोस कमेटी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए युवाओं के सेवा भाव को प्रेरणादायक बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें