सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने किया औचक निरीक्षण

सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने किया औचक निरीक्षण

संवाददाता सदानंद द्विवेदी

प्रतापगढ़ लालगंज। चेयरपर्सन प्रतिनिधि लालगंज श्री संतोष द्विवेदी ने आज कालाकांकर मार्ग स्थित शीतलमऊ वार्ड के अंतर्गत अम्बा श्री विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन सीसी रोड एवं नाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की लंबाई, चौड़ाई, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का गहनता से परीक्षण किया।

श्री द्विवेदी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों से संवाद कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ल, अधिवक्ता एवं पत्रकार श्री शैलेंद्र मिश्र, श्री जगदीश नारायण तिवारी (बब्लू), शिक्षक श्री रोशन सिंह, एडवोकेट श्री आशुतोष शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें जेल से छूटे आरोपी ने फिर रचा खूनी खेल, दोहरी हत्या से दहला घोरेघाट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें