बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: बेरला और नवागढ़ जनपद पंचायत को मिले नए CEO, विकास कार्यों में आएगी नई रफ्तार

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: बेरला और नवागढ़ जनपद पंचायत को मिले नए CEO, विकास कार्यों में आएगी नई रफ्तार

शासन का बड़ा फैसला: बेरला में दिव्या ठाकुर और नवागढ़ में किरण कौशिक संभालेंगी कमान, पंचायत प्रशासन में बदलाव की बयार”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी व्यापक प्रशासनिक तबादला आदेश में बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और नवागढ़ को नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मिले हैं। शासन के इस निर्णय को ग्रामीण विकास योजनाओं में गति, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार किरण कौशिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा (जिला दुर्ग ) से स्थानांतरित कर जनपद पंचायत नवागढ़ का नया CEO नियुक्त किया गया है। वहीं दिव्या ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मगरलोड (धमतरी ) से स्थानांतरित कर जनपद पंचायत बेरला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को ग्रामीण विकास योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन तथा पंचायत स्तर के विकास कार्यों में नई ऊर्जा लाने वाला निर्णय माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों को शासन ने निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

बेमेतरा की पंचायत राजनीति और विकास कार्यों पर रहेगी नजर

बेरला और नवागढ़ जनपद पंचायत जिले की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इकाइयाँ हैं, जहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। ऐसे में नए CEO की नियुक्ति के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यशैली पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

ये भी पढ़ें सेवा, सुशासन और जनकल्याण पर केंद्रित रहा भाजपा का कार्यक्रम, सांसद राजवीर सिंह ने किया मार्गदर्शन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें