दिलीपपुर रियासत की संरक्षिका महारानी का निधन, क्षेत्र में शोक का माहौल

दिलीपपुर रियासत की संरक्षिका महारानी का निधन, क्षेत्र में शोक का माहौल। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।दिलीपपुर रियासत की महारानी एवं राजा उदय प्रताप सिंह की धर्मपत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। महारानी को क्षेत्र के लोग सम्मानपूर्वक “हुजूर” के नाम से जानते थे और वे दिलीपपुर क्षेत्र की संरक्षिका के रूप में जानी जाती थींजानकारी के अनुसार, वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका निधन बीती रात हुआ। उनका पार्थिव शरीर लगभग एक घंटे के भीतर दिलीपपुर कोर्ट लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।महारानी के निधन की सूचना मिलते ही दिलीपपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद संजय नगर सैक्टर 23, में युवा खेल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक पहल, क्लच पॉइंट क्लब का भव्य शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें