गाजियाबाद संजय नगर सैक्टर 23, में युवा खेल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक पहल, क्लच पॉइंट क्लब का भव्य शुभारंभ
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा


गाजियाबाद। शहर के युवा खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में संजय नगर सैक्टर 23, स्थित क्लच पॉइंट क्लब का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रीमियम क्ले टेनिस कोर्ट एवं प्रोफेशनल पिकलबॉल कोर्ट के शुभारंभ अवसर पर शहर की अनेक गणमान्य हस्तियों ने सहभागिता की। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कोर्ट पर उतरकर स्वयं भी खेल का आनंद लिया तथा इस पहल को गाजियाबाद में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पंडित उग्र नाथ वत्स, करंट क्राइम के प्रधान संपादक मनोज गुप्ता, पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद नरेन्द्र चौधरी, पूर्व पार्षद सतपाल चौधरी, पूर्व पार्षद कपिल त्यागी (मकनपुर) एवं व्यापारी नेता संजीव मित्तल ‘साजू’ सहित अनेक गणमान्य नागरिक , मित्र मंडल तथा परिवार जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का राजकुमार चौधरी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, एकेडमी के कोच अभय चौधरी एवं विशाल चौधरी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए टेनिस एवं पिकलबॉल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और तकनीकी टिप्स साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। क्लच पॉइंट क्लब न केवल खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गाजियाबाद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।












