अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो सगे भाई गंभीर घायल।

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो सगे भाई गंभीर घायल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरखेलपुर नहर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि कंधई क्षेत्र के सरवरपुर निवासी मोहम्मद राशिद (22 वर्ष) और अब्दुल कलाम (23 वर्ष) उड़ैयाडीह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरखेलपुर नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, राम वन गमन पार्क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें