अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, राम वन गमन पार्क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 18 जून 2026 को योग कार्यक्रम स्थल राम वन गमन पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशासन का लक्ष्य है कि 21 जून को आयोजित होने वाला 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य, व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न हो तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
ये भी पढ़ें बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में फिर गूंजा विरोध, पंचायत वोटर लिस्ट को लेकर धरना जारी












