बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में फिर गूंजा विरोध, पंचायत वोटर लिस्ट को लेकर धरना जारी

बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में फिर गूंजा विरोध, पंचायत वोटर लिस्ट को लेकर धरना जारी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक परिसर में पंचायत मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर एक बार फिर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत वोटर लिस्ट में कई त्रुटियां हैं, जिससे मतदाताओं में असंतोष है।धरने में शामिल लोगों ने मांग की कि पंचायत मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कर सभी त्रुटियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पंचायत वोटर लिस्ट पूरी तरह सही नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में देरी होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें 249 पट्टी विधानसभा क्षेत्र में देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें