श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं आगामी त्यौहार (मोहर्रम तथा कॉवड़ यात्रा) एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
अपराध नियन्त्रण कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं आगामी त्यौहारों व विभन्न अभियानों की समीक्षा गोष्ठी के सम्बन्ध में
आज दिनांक 17.06.2026 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं आगामी त्यौहार एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था यातायात, समस्त जोनल पुलिसउपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (सर्किल) एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञान उपस्थित रहे। उक्त गोष्ठी में निम्नलिखित बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।
1. यक्ष एप पर अपराधियों की फीडिंग सम्बन्धी कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिसका अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून- व्यवस्था एवं यातायात द्वारा पीपीटी के माध्मय से प्रस्तुतीकरण किया गया।
2. अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध/नोडल अधिकारी द्वारा मालों के निस्तारण सम्बन्धी कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया।
3. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत की गई कार्यवाहियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
4. सीसीएमएस पोर्टल के अनुसार दिनांक 01/01/2026 से 15/06/2026 व 15/05/2026 से 15/06/2026 तक की समस्त कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।
5. दिनांक 01.01.2026 से 15.06.2026 तक एवं दिनांक 01.06.2026 से 15.06.2026 तक 02 वर्षीय अपराध (सम्पत्ति संबंधी एवं शरीर संबंधी) आंकडों की तुलनात्मक समीक्षा की गई।
6. दिनांक 15.06.2026 तक सम्पत्ति संबंधी अभियोगों के अनावरण एवं बरामदगी की समीक्षा की गई।
7. दिनांक 01.01.2026 से 16.06.2026 तक 02 वर्षीय निरोधात्मक कार्यवाही एवं महत्वपूर्ण अधिनियमों के अन्तर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
8. मिशन शक्ति केन्द्रों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण संबंधी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
9. आगामी त्यौहारों (मोहर्रम तथा कॉवड़ यात्रा) की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
गोष्ठी के अंत में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।












