गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत स्वाट/सर्विलांस टीम नगर जोन व थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा (तनिष्क शोरूम) में करोड़ों की चोरी की घटना कारित करने वाले व 25,000-25,000 रुपये के ईनामी एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार,

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत स्वाट/सर्विलांस टीम नगर जोन व थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा (तनिष्क शोरूम) में करोड़ों की चोरी की घटना कारित करने वाले व 25,000-25,000 रुपये के ईनामी एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार,

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में,श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध के निर्देशन में उक्त सम्बन्ध में श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन द्वारा बताया,घटना का विवरण दिनांक 12.06.2026 को वादी रोहित अरोड़ा पुत्र लक्ष्मण अरोड़ा (निवासी के-99, तृतीय मंजिल, एन.एन.बी. कालकाजी, नई दिल्ली) ने वादी के तनिष्क शोरूम पर कार्य करने वाले नितिन वर्मा पुत्र संजय वर्मा (निवासी म.नं.-492, बुलाका पाड़ा, मोदीनगर, गाजियाबाद) व एक अन्य अज्ञात साथी द्वारा शोरूम का ताला खोलकर आभूषण चोरी कर लेने के संबंध में थाना कविनगर पर तहरीर दी थी। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल थाना कविनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। कार्यवाही :-घटना के अनावरण हेतु 5 टीमें गठित की गई थीं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व लोकल इनपुट की मदद से तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त घटना को कारित करने वाले 3 अभियुक्तगण को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा 2 अभियुक्त वांछित चल रहे थे, जिन पर पुलिस उपायुक्त, नगर महोदय द्वारा 25,000-25,000 रुपये की ईनाम राशि घोषित की गई थी। आज दिनांक 19.06.2026 को दोनों ईनामी अभियुक्तों को नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन वाली रोड पर बने रैन बसेरा के पास, चौकी क्षेत्र सेक्टर-3, राजनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त चितरंजन उर्फ चिंटू ने बताया कि, “मेरे और सोनिया के पास से जो यह सोने के गहने मिले हैं, इन्हें मैंने अपने दोस्त नितिन के साथ मिलकर तनिष्क शोरूम (आरडीसी) से दिनांक 12.06.2026 की सुबह चोरी किया था। नितिन तनिष्क स्टोर में सेल्समैन का कार्य करता था। मेरी उससे काफी पुरानी दोस्ती थी। उसने शोरूम से ज्वेलरी चोरी करने के बारे में मुझे बताया तो मुझे भी लालच आ गया। फिर हमने मिलकर तनिष्क शोरूम से ज्वेलरी चोरी की योजना बनाई थी। “”योजना के अनुसार, नितिन ने दिनांक 11.06.2026 की शाम को स्टोर पर कार्य करने वाले समस्त स्टाफ को अपनी शादी तय होने की बात बताकर दावत दी थी। इसी दौरान उसने स्टोर की चाबी रखने वाले स्टाफ से तनिष्क स्टोर के मेन गेट की चाबियां चुरा ली थीं। पहले हमारी योजना रात को ही चोरी करने की थी, लेकिन नितिन को ज्यादा नशा हो गया था। अगले दिन दिनांक 12.06.2026 की सुबह करीब 07:15 बजे मैं व नितिन, काजल को साथ लेकर तनिष्क स्टोर पर पहुंचे थे। काजल को हमने कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया तथा मैंने स्टोर का ताला खोला और निगरानी के लिए बाहर खड़ा हो गया।””नितिन ने अंदर घुसकर ज्वेलरी चोरी की थी। चोरी करने के बाद हम तीनों चोरी की ज्वेलरी के साथ मौके से भाग गए थे, जिसके बाद हम पांचों मोदीनगर में मिले थे। नितिन ने अपने पिता के साथ मिलकर कुछ ज्वेलरी बेच दी थी तथा कुछ ज्वेलरी मैंने व नितिन ने पिघलाकर आपस में बांट ली थी। यह जो मुझसे व सोनिया से ज्वेलरी व पिघला हुआ सोना मिला है, यह उसी चोरी का है जो हमारे हिस्से में आया था। सोना जिससे पिघलाया था, वह सामान भी नितिन ने मुझे ही रखने के लिए दे दिया था।”सोनिया ने भी चितरंजन उर्फ चिंटू की बातों का समर्थन किया और कहा कि, आज हम लोग ट्रेन पकड़कर बाहर जाने वाले थे।अभियुक्तों का नाम व पताः1. चितरंजन कुमार वरुण उर्फ चिंटू पुत्र दिनेश कुमार वरुण। हाल निवासीः उज्जवल त्यागी का मकान, गली नं. 02, सत्य नगर, कस्बा रोड, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद।मूल पताः गांव अहारा काशी मोहद्दीनपुर, थाना परतापुर, मेरठ (उम्र करीब 25 वर्ष)।2. सोनिया पुत्री अतर सिंह। निवासीः म.नं. 672, गली नं. 03, सिब्बनपुरा, थाना सिहानीगेट, गाजियाबाद (उम्र 31 वर्ष)।बरामदगीः1. लगभग 968.50 ग्राम पीली धातु (पिघले हुए आभूषण व ठोस टुकड़े) 2. एक फ्लेम सिलेंडर,3. एक कुठली (सोना पिघलाने का पात्र),4. एक छोटी सँड़सी,5. 5,000/- रुपये नकद,गिरफ्तार करने वाली टीमें:1. स्वाट सर्विलांस टीम नगर जोन कमिश्नरेट, गाजियाबाद,2. थाना कविनगर पुलिस टीम कमिश्नरेट, गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें