गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट,थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल एवं चोरी का 01 मोबाइल फोन बरामद ।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट,थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल एवं चोरी का 01 मोबाइल फोन बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना इन्दिरापुरम द्वारा कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 19.06.2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा ग्रीन बेल्ट सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास वसुंधरा की ओर जाने वाली सड़क पर चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1. वसीम खान पुत्र नैमू खान निवासी सादौपुर की झाल, मेन रोड थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष 2. जीशान पुत्र महताब निवासी ग्राम सादौपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी की 01 मोटर साइकिल व 01 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों ने यह मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल कुछ दिन पहले एन. एच. 24 इन्दिरापुरम क्षेत्र से चोरी कर लिया था। मोटर साइकिल को एक राह चलते व्यक्ति को सस्ते दाम में बेच दी थी और मिले पैसे आपस में बांटकर खर्च कर लिये। जो मोटर साइकिल बरामद हुई है, । हमने शाहीन बाग दिल्ली से चोरी की थी। हम दोनो मिलकर मोटर साइकिलें व मोबाइल फोन चोरी करते हैं जिसको बेचकर हम अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। आज हम यह मोबाइल बेचने और कोई वाहन चोरी करने के लिये दिल्ली जा रहे थे कि आपने पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-(1.) वसीम खान पुत्र नैमू खान निवासी सादौपुर की झाल, मेन रोड थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष (2). जीशान पुत्र महताब निवासी ग्राम सादौपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष बरामदगी का विवरणः- एक मोबाइल फोन SAMSUNG कम्पनी सम्बन्धित मु0अ0स0 408/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना इन्दिरापुरम कमि० गाजियाबाद एक मोटर साइकिल फर्जी नम्बर प्लेट चोरी की सम्वन्धित ईएफआईआर मु0अ0स0 002276/2026 थाना ई पुलिस स्टेशन एमवीथैप्ट पुलिस स्टेशन क्राईम ब्रांच, दिल्ली गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली एनसीआर व थाना इन्दिरापुरम पर चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 03 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें