साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, ठगी गई पूरी धनराशि वापस

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, ठगी गई पूरी धनराशि वापस

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

सहारनपुर। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा की साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए एक साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की 63,565 रुपये की पूरी धनराशि (100 प्रतिशत) वापस कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर 63,565 रुपये की रकम निकाल ली गई थी।मामले की सूचना मिलते ही थाना सरसावा साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी धनराशि वापस उसके खाते में पहुंचा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने सहारनपुर पुलिस एवं थाना सरसावा साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा www.cybercrime.gov.in⁠� पर ऑनलाइन शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।सहारनपुर पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें