एटा पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

एटा पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपराध और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा (टेंपो) चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 जून को घर के बाहर खड़े एक ऑटो रिक्शा की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने जांच शुरू की और सक्रियता दिखाते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी किया गया ऑटो रिक्शा, 17 छोटी-बड़ी बैटरियां तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अलीगढ़ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें