हथिंगवा ग्रामीण बैंक में डेयरी लोन और पशु बीमा में गड़बड़ी का आरोप, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हथिंगवा ग्रामीण बैंक में डेयरी लोन और पशु बीमा में गड़बड़ी का आरोप, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

संवाददाता अमित शुक्ला

 

प्रतापगढ़। डेयरी लोन और पशु बीमा से जुड़े मामले में एक पीड़ित शिवम त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसने अपने डेयरी लोन एवं पशु बीमा से संबंधित जानकारी कई बार मांगी, लेकिन अब तक उसे स्पष्ट और लिखित उत्तर उपलब्ध नहीं कराया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साथ ही नहीं, बल्कि उसके जैसे अनेक लोगों का भी इस पूरे प्रकरण में शोषण किया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मामले का समाधान नहीं हुआ, तो अन्य पीड़ित भी आगे आकर अपनी पीड़ा सार्वजनिक रूप से साझा करेंगे।

पीड़ित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी अभिलेखों को सार्वजनिक किया जाए तथा जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में किसी भी व्यक्ति का इस तरह शोषण न हो सके।

अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें