Pratapgarh: बैटरी रिक्शा और डंपर की भिड़ंत में महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बैटरी रिक्शा और डंपर की भिड़ंत में महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

संवाददाता सुमित मिश्रा महेशगंज, प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार में गुरुवार को एक बैटरी रिक्शा और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बैटरी रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही महेशगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी महेशगंज भिजवाया।

हादसे में राजकली नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें आपदा प्रबंधन बैठक में जिलाधिकारी के निर्देश, बरसात व आगजनी से बचाव हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान,DM: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ व एड.सीपी श्री राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में बैठक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें