प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नर्सिंग छात्रा की मौत

प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नर्सिंग छात्रा की मौत

संवाददाता सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नर्सिंग की छात्रा की जान चली गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार नर्सिंग छात्रा ज्योति यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना सागरा क्षेत्र के सुदरपुर पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी दीपक यादव ने घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि ज्योति यादव तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें GDA द्वारा,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस आवासों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें