एटा: जलन डिग्री कॉलेज के सामने अज्ञात बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, हालत गंभीर

एटा: जलन डिग्री कॉलेज के सामने अज्ञात बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, हालत गंभीर

संवाददाता अमित गुप्ता एटा — जलन डिग्री कॉलेज, जी. रोड के सामने गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घटना के समय कॉलेज के सामने यातायात सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और छात्रा को सीधी टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और कॉलेज के छात्रों ने घायल छात्रा को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी बाइक सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

कॉलेज प्रशासन ने घटना पर चिंता जताई है और जिला प्रशासन से कॉलेज के बाहर ट्रैफिक नियंत्रण की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: बढ़ियाहर गांव में कुएं में गिरा सांड, पुलिस और प्रधान ने कराई सकुशल रेस्क्यू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें