प्रतापगढ़: बढ़ियाहर गांव में कुएं में गिरा सांड, पुलिस और प्रधान ने कराई सकुशल रेस्क्यू

बढ़ियाहर गांव में कुएं में गिरा सांड, ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित बाहर निकाला गया

संवाददाता आशीष पांडे प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): ज़िले के हथिगवां थाना क्षेत्र के बढ़ियाहर गांव में शुक्रवार सुबह एक सांड पुराने और खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्राम प्रधान शुभम सिंह और हथिगवां पुलिस मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों, प्रधान और पुलिस की संयुक्त मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि सांड को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।

ग्राम प्रधान शुभम सिंह ने कहा कि ऐसे पुराने और खुले कुओं को जल्द ही बंद कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें लखनऊ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, तीन फरार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal