लखनऊ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, तीन फरार
संवाददाता लखनऊ। महानगर क्षेत्र के सौमित्र वन, अयोध्या रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, चोरी की वारदातों में लिप्त बदमाश कुलदीप पुलिस की घेराबंदी में फंस गया। मुठभेड़ के दौरान कुलदीप के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के वक्त कुलदीप के साथ मौजूद तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार सघन अभियान चला रही है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों का यह गिरोह लखनऊ में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद ली जा रही है।
ये भी पढ़ें कानून की चादर में ढंकी बेबसी! | फतेहपुर में गुंडों का राज, CCTV वायरल होने पर जागी खाकी












