कानून की चादर में ढंकी बेबसी! | फतेहपुर में गुंडों का राज, CCTV वायरल होने पर जागी खाकी

कानून की चादर में ढंकी बेबसी! | फतेहपुर में गुंडों का राज, CCTV वायरल होने पर जागी खाकी – आखिर कब तक जनता अपने ही खून से इंसाफ का रास्ता लिखेगी?

कानून की चादर में ढंकी बेबसी! | फतेहपुर में गुंडों का राज, CCTV वायरल होने पर जागी खाकी – आखिर कब तक जनता अपने ही खून से इंसाफ का रास्ता लिखेगी?

संवाददाता बृजेंद्र मौर्य फतेहपुर: सीसीटीवी के आगे बेनक़ाब हुई फतेहपुर की कानून व्यवस्था | पुलिस की नींद टूटी,अब कर रही जांच की नौटंकी

स्थान: महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,सदर कोतवाली क्षेत्र,फतेहपुर

स्कूल बना ‘क्राइम ज़ोन’! दिनदहाड़े नाबालिग छात्र पर लाठी से जानलेवा हमला,6 घंटे से बेहोश आरिज़ खान!

क्या अब बच्चों के लिए स्कूल भी सुरक्षित नहीं रहे?

महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छुट्टी के समय स्कूली छात्र आरिज़ खान पर तीन स्कूटी सवार हमलावरों ने लाठी और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया।छात्र गंभीर रूप से घायल होकर घंटों से बेहोश है। डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक देखते हुए उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।

महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,फतेहपुर में दिनदहाड़े छात्र आरिज़ खान पर लात और लाठी से जानलेवा हमला हुआ है,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर कई घंटे से बेहोश है। उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया है। यह हमला स्कूल के गेट के पास CCTV में कैद हो चुका है।हमला करने वाले तीन स्कूटी सवार हमलावर बिना किसी डर के छात्र पर टूट पड़े,जबकि सैकड़ों छात्र मौके पर मौजूद थे,लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।यह घटना अकेली नहीं है—स्कूल में पहले भी कई बार छात्रों पर हमले हो चुके हैं, और पिछले वर्ष एक सपा नेता के बेटे ने भी स्कूल में छात्र पर हमला किया था।पुलिस जांच कर रही है,लेकिन यह सवाल उठता है कि अब तक पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अपराध नियंत्रण के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं।

कानून की चादर में ढंकी बेबसी! | फतेहपुर में गुंडों का राज, CCTV वायरल होने पर जागी खाकी – आखिर कब तक जनता अपने ही खून से इंसाफ का रास्ता लिखेगी?
CCTV PHOTO

 

घायल छात्र–आरिज़ खान,पुत्र रूआब खान,निवासी रेडाईया आबुनगर।

ये पूरी घटना स्कूल गेट के पास CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है,जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।

ये कोई पहली घटना नहीं–महर्षि विद्या मंदिर मे इससे पहले भी आपराधिक व मारपीट हुई है क्यों चुप है पुलिस?

यह पहला मौका नहीं है जब महर्षि विद्या मंदिर जैसे शिक्षण संस्थान में छात्र पर हमला हुआ है।इससे पहले भी बाइक और कार सवार हमलावरों द्वारा कई छात्रों पर हमले हो चुके हैं।बीते वर्ष सपा नेता के बेटे ने स्कूल में घुसकर छात्र पर हमला किया था।

अब सवाल यह है कि इतने सारे हमले होने के बाद भी स्कूल प्रशासन और पुलिस ने क्या सबक सीखा?

क्या ऐसे ही चलता रहेगा फतेहपुर का अपराध तंत्र?

तमाशबीन बना समाज–सैकड़ों छात्र खड़े रहे, पर कोई बचाने नहीं आया!

CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि जब तीन स्कूटी सवार युवक पहुंचे,तो उन्होंने बिना किसी डर के छात्र पर लाठी-डंडों से प्रहार शुरू कर दिया।

सैकड़ों छात्र पास में मौजूद थे,लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

यह न केवल सिस्टम की विफलता,बल्कि सामाजिक चेतना के गिरते स्तर को भी दर्शाता है।

पुलिस प्रशासन की शर्मनाक नाकामी–क्या अपराधियों के सामने पूरी तरह लाचार है फतेहपुर पुलिस?

जनपद फतेहपुर में दिन-ब-दिन क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।

चाहे स्कूल हो,बाजार या गली–कोई सुरक्षित नहीं है।

कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,पर बड़ा सवाल यह है कि

क्या हमलावरों को जल्द पकड़ा जाएगा?

और अगर पकड़ा भी गया,तो क्या कठोर कार्यवाही होगी?

अब सवाल सीधे कानून व्यवस्था से–क्यों हर बार अपराधी पहले हमला करता है,और पुलिस बाद में “जांच” शुरू करती है?

क्या फतेहपुर पुलिस का काम अब CCTV देखकर रिपोर्ट बनाना भर रह गया है?

क्या अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं बचा है?

क्या हम अपने बच्चों को अब “सुरक्षा शुल्क” देकर स्कूल भेजेंगे

“अगर अब भी पुलिस प्रशासन नहीं जागा,तो अगला हमला किसी और मासूम की जान ले सकता है।

माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं,न कि दबंगों की लाठियां खाने के लिए!”

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज (बेमेतरा) के जिला प्रमुख अध्यक्ष नियुक्त हुए हरदीप सिंघ राजा छाबड़ा 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें