प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल अनावरण किया है।पुलिस ने प्रियांशु वर्मा उर्फ कल्लू, नितिल यादव उर्फ रितिक यादव, सूरज मौर्य और सत्यम उर्फ बच्चा वर्मा को थाना क्षेत्र के खीरी बीर मंदिर के पास ग्राम चौखड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।इसके अलावा एक आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं एवं गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार












