दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की धमकियों से सहमा पीड़ित परिवार, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पट्टी, प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली क्षेत्र की रूर चौकी अंतर्गत एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं।
पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी खुलेआम कह रहे हैं, “तू बाभन अहा, कुछ ना उखाड़ पाउबा… अबकी बार अपहरण कर जिंदगी बर्बाद कर देब।” इतना ही नहीं, एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। परिवार का कहना है कि इन धमकियों के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है और वे लगातार भय के माहौल में जी रहे हैं।परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन और उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में बीते दिनों एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और उसे बेचने के आरोपों से जुड़ा मामला भी चर्चा में रहा था, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे। ऐसे में वर्तमान प्रकरण में भी कार्रवाई की गति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।












