लालगंज में मोहर्रम का ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
लालगंज क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर श्रद्धा और अकीदत के साथ ताज़िया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और “या हुसैन” की सदाओं से पूरा इलाका गूंज उठा।युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। कर्बला की परंपराओं के अनुसार ताज़ियों को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी स्थान: लालगंज, प्रतापगढ़
ये भी पढ़ें दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की धमकियों से सहमा पीड़ित परिवार, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल












