बलरामपुर: सोनपुर भाभर में अकीदत और शांति के साथ मनाया गया 10वीं मोहर्रम, करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया ताजिया

बलरामपुर: सोनपुर भाभर में अकीदत और शांति के साथ मनाया गया 10वीं मोहर्रम, करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया ताजिया

बलरामपुर (सोनपुर भाभर)। जनपद के सोनपुर भाभर क्षेत्र में 10वीं मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को अत्यंत अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की सतर्क निगरानी रही और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

जानकारी के अनुसार, 9वीं मोहर्रम की रात लगभग 8 बजे पंचायत चौका पर ताजिया रखा गया। इसके अलावा गांव के दो अन्य स्थानों पर भी ताजिए स्थापित किए गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ ढोल-ताशों की धुन पर ताजियों की रखवाली की। वहीं, प्रशासन की ओर से तैनात पुलिसकर्मी लगातार गांव में गश्त करते रहे।

10वीं मोहर्रम को दोपहर करीब 3 बजे पंचायत चौका से ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसे भाभर स्थित करबला ले जाया गया। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए अपनी अकीदत का इजहार किया।

संग्रामपुर, भमरी और सोनपुर के ताजियों को प्रशासन की मौजूदगी में करबला में शांतिपूर्वक ठंडा कराया गया। पूरे मार्ग पर शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहर्रम का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें लालगंज में मोहर्रम का ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal