Pratapgarh: जेठवारा रजबहा में मिला लावारिस नवजात शिशु

जेठवारा रजबहा में मिला लावारिस नवजात शिशु

संवाददाता रोहित वर्मा मान्धाता प्रतापगढ़ जनपद के थाना जेठवारा क्षेत्रांतर्गत जेठवारा रजबहा के आस-पास नहर के झाड़ियों वृहस्पतिवार को भ्रमण पर निकले कुछ लोगों को किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लोग जब नजदीक पहुंचे तो वहां पर एक लावारिस अवस्था में पड़ा नवजात शिशु रो रहा था, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस मनीष कुमार यादव द्वारा नवजात शिशु को इलाज कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

नवजात शिशु की नाल भी नहीं कटी थी। नहर की झाड़ियों में पड़ा होने के कारण शिशु पर चीटियां लगने लगी थी। ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’ कहावत को चरितार्थ करते हुए।

भ्रमण पर निकले नागरिक इस नवजात के लिए फरिश्ता साबित हुए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, नवजात शिशु को इस तरह लावारिस फेंकने वाली मां की पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें एटा: खुलेआम बिक रही अवैध शराब, वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया