जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद के निर्देशन,निराश्रित,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों एंव बच्चों हेतु चलाए विशेष रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद के निर्देशन,निराश्रित,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों एंव बच्चों हेतु चलाए विशेष रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।दिनांक 26 जून 2026 माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पी०आई०एल० ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद के मार्गदर्शन में जनपद गाजियाबाद में निराश्रित, असहाय, बेसहारा पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के चिन्हांकन एवं संरक्षण हेतु विशेष रेस्क्यू एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत रेस्क्यू टीम द्वारा हापुड़ चुंगी चौराहा, पुराना बस अड्डा, चौधरी मोड़, रेलवे स्टेशन गाजियाबाद एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर वहां मौजूद व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आमजन को भी जागरूक किया गया कि यदि उन्हें कोई निराश्रित, बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ, भिक्षावृत्ति में लिप्त, लावारिस अथवा संकटग्रस्त महिला, पुरुष अथवा बच्चा दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसे व्यक्तियों को समय रहते आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके। अभियान में डीसीपीयू से श्री जितेन्द्र कुमार, संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाईजर, श्री संजय कुमार थाना ए०एच०टी० से थानाध्यक्ष श्री सर्वेश पाल एंव उपनिरीक्षक आरीफ खान, हेड कास्टेबल, नीलम एंव रेखा द्वारा प्रतिभाग किया गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे चिल्ड्रन इन्डिया गैर सरकारी संगठन में शुभम चक्रवर्ती, रफीक्यू खान आउटरीच वर्कर ने भी योगदान किया और क्षेत्राधिकारी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन श्री भाग चन्द मीणा से भी अभियान से विषय पर चर्चा की गयी जिनके द्वारा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अभियान के बारे में थाना जी०आर०पी० पर सम्पर्क किया वार्ता के दौरान साथ ही समन्वय स्थापित कर भविष्य में ऐसे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। रेस्क्यू टीम द्वारा आमजन को यह भी बताया गया कि सड़क, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को भोजन, चिकित्सा, परामर्श, पुनर्वास तथा आश्रय की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे व्यक्तियों की सूचना देकर समाज का प्रत्येक नागरिक उनके जीवन को सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों की जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं तथा रेस्क्यू एवं पुनर्वास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सकता है।जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें