गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना बिसरख पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनाक 25.06.2026 को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी से मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP81CJ 2481 चोरी होने के सम्बन्ध में वादी द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 411/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।कार्यवाही का विवरण-दिनांक 26.06.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1-कमल पुत्र धीरज कुमार 2-गोविन्द पुत्र तिलक सिंह को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल रजि0नं0 रजि नं0 UP81CJ2481 बरामद की गयी है।अभियुक्तों का विवरण -1-कमल पुत्र धीरज कुमार निवासी ग्राम सालारपुर, थाना पालीमुकीम पुर, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता मंडी श्यामनगर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष।2-गोविन्द पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम शिखरना, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष।बरामदगी की विवरण चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP81CJ2481पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












