मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए,उसी घटना क्रम में वांछित लोगों को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त व 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 2500/- रुपये के नकली नोट व 04 मोबाइल बरामद, नक़ली नोटों का प्रयोग नवजात शिशु खरीदने के लिये करते थे
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की, संयुक्त पुलिस टीम का सहरनयिय कार्य, डीसीपी ग्रामीण क्षेत्र, श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी एवं एसीपी,व थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने अपहृता नवजात शिशु (उम्र 11 दिन)को सकुशल बरामद किया।उसी घटना क्रम में वांछित लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 26.05.2026 को वादिया द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्ता पूजा द्वारा वादिया की बच्ची को बिना बताये घर से ले जाकर अभियुक्त मोनू उर्फ मनोज नाम के व्यक्ति को दे देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर अभियोग पंजीकृत कर नवजात शिशु की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 02.06.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस के आधार पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अपहृता नवजात शिशु (उम्र 11 दिन) को सकुशल बरामद किया गया तथा 13 अभियुक्तों/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं उपरोक्त अभियोग में अन्य वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु टीमें लगाई गई। दिनांक 26.06.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1. तरन्नुम पत्नी कासिम निवासी जैतपुर खड्ड्डा कालोनी थाना जैतपुर बदरपुर दिल्ली 2. करुणा पत्नी रमेश निवासी घाटा गांव सैक्टर 55/56 थाना कन्हैया जिला गुरुग्राम स्थायी निवासी ग्राम डेउआपुर थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) 3. अनिल लकडा पुत्र फ्रांसिस लकडा निवासी थाना उत्तम नगर दिल्ली को थाना क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 2500/-रुपये नकली नोट व 04 मोबाइल बरामद हुए। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण अनिल व करुणा ने बताया कि हम दोनों, तरन्नुम तथा प्रदीप जो पूरनिया बिहार का रहने वाला है के माध्यम से ही इस गिरोह से जुडे हैं तथा तरन्नुम व प्रदीप के साथ ही नवजात बच्चों को सप्लाई करने का काम करते हैं। अभियुक्तगण से बरामद नकली नोट व फोटोग्राफ के बारे में पूछा तो अभियुक्तगण ने बताया कि ये जो 2500/- रूपये के नकली नोट मिले हैं। हम लोग इन नकली नोटों का प्रयोग नवजात शिशु खरीदने के लिये करते हैं। हमारा पूरा नेटवर्क है जो नवजात शिशु को खरीदने व बेचने का कार्य करता है। इसमें हमें अच्छा कमीशन मिल जाता है। हम लोग एक दूसरे से ज्यातर व्हाट्सएप से ही बात करते हैं जिन माता पिता के बच्चा होने वाला होता है उनके बारे में हम अपने नेटवर्क के माध्यम से पता करते हैं। हम उनसे संपर्क बनाकर उनको पैसों का लालच देते हैं तथा अपने ग्रुप के लोगों से व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना शेयर कर देते हैं जब एक टास्क पूरा हो जाता है तो हम व्हाट्सएप की फोटो व चैट डिलीट कर देते हैं। इसके बाद जब बच्चे की डिलीवरी होती है तो हम थोडे बहुत असली नोटों में नकली नोट मिला कर अपह्त शिशु के माँ बाप को दे देते हैं तथा जब तक इन नोटों के बारे में उनको पता चलता है तब तक हम बच्चा लेकर भाग जाते हैं क्योंकि शिशु के माँ बाप को पैसे देकर बच्चा खरीदते हैं। इसके डर से कोई भी हमारी शिकायत नहीं करता है। हमारे साथियों द्वारा दिनांक 23.05.2026 को पूजा कॉलोनी से ।। दिन की बच्ची का अपहरण करके उसे बेचने के लिये।नदीम, आरती व तरन्नुम देने आने वाले थे। इस बच्ची को हम लोग राजू व दीप्ति को आन्ध्र प्रदेश में ले जाकर बेच देते । परंतु दिनांक 02.06.2026 को पुलिस द्वारा हमारे साथियों को उस नवजात बच्ची के साथ पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. तरन्नुम पत्नी कासिम निवासी जैतपुर खड्डा कालोनी थाना जैतपुर बदरपुर दिल्ली उम्र करीब 29 वर्ष।2. करुणा पत्नी रमेश निवासी घाटा गांव सैक्टर 55/56 थाना कन्हैया जिला गुरुग्राम स्थायी निवासी ग्राम डेउआपुर थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) उम्र करीब 49 वर्ष।3. अनिल लकडा पुत्र फ्रांसिस लकडा निवासी थाना उत्तम नगर दिल्ली उम्र करीब 33 वर्ष।बरामदगी का विवरण-कब्जे से 2500/- रुपये के नकली नोट व 04 मोबाइल बरामद ।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक, इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ।












