गौतमबुद्ध नगर थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा बैंक खाता की KYC करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।

गौतमबुद्ध नगर थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा बैंक खाता की KYC करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में दिनांक 25/06/2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभिसूचना संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों को किराये पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 01 अभियुक्त भीम रावल पुत्र प्रेम रावल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाता की KYC करने के नाम पर स्वयं को बैंक का मैनेजर बताकर धोखाधडी की जाती थी, जिसके लिए गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध कराया जाता था। अभियुक्त के बैंक खाते में घटना से सम्बन्धित 09 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे तथा बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिये अभियुक्त को 45 हजार रुपये प्राप्त हुए थे।

अभियुक्त का विवरण-
विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी बुरारी, नोर्थ दिल्ली उम्र 24 वर्ष शैक्षिक योग्यता- 9th

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 14/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66D IT ACT थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

साइबर जागरूकता संदेश-
1-साइबर से सम्बन्धित किसी समस्या के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 अथवा साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
2-कभी भी व्हाट्सएप/कॉल पर आए फर्जी इन्वेस्टमेंट आफ़र पर विश्वास न करें।3-किसी अनजान को अपना आधार की आई0डी0, पेन कार्ड या बैंक खाता न दें।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें