रानीगंज के लोकप्रिय क्षेत्राधिकारी श्री विनय प्रभाकर साहनी जी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।रानीगंज के लोकप्रिय क्षेत्राधिकारी श्री विनय प्रभाकर साहनी के सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की गई है।
स्थान: प्रेमसाधना पैलेस, बभनमई
दिनांक: 29 जून 2026 (सोमवार)
समय: सायं 4:00 बजे
आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर श्री साहनी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ देने तथा इस सम्मान समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें प्राइमरी स्कूल उमापुर में चल रहे निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का औचक निरीक्षण












