फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: पूर्व मंत्री अंसार अहमद को जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली राहत

फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: पूर्व मंत्री अंसार अहमद को जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली राहत

प्रयागराज। फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री अंसार अहमद को बड़ी राहत मिली है। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

गौरतलब है कि फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में 23 फरवरी को हादसा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले में 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण में पूर्व मंत्री अंसार अहमद को मुख्य आरोपियों में शामिल किया गया था।

इससे पहले, मामले में नामजद चार अन्य आरोपियों को 19 मई को ही अदालत से जमानत मिल चुकी थी। अब अंसार अहमद को भी न्यायालय से राहत मिलने के बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा उस समय प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। मामले की जांच अभी भी संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें