कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आज 01 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार प्रभावी समाधान कराया जाए।
ये भी पढ़ें रायबरेली–प्रतापगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा, एक घायल












