मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों ने मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों ने मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ बुल्डोजर से ध्वस्तीकरण की मांग

घटना की बर्बरता एवं हत्यारोपी के दुस्साहस से मुख्यमंत्री को कराया अवगत

मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन आर्थिक सहायता के साथ ही अन्य मदद के लिए भी किया आश्वस्त

जनपद प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में पिछले दिनों हुए तिहरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बुधवार को लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ ही न्याय की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही आर्थिक सहायता एवं अन्य मदद के लिए आश्वस्त किया।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने 19 जून को मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराने का वादा किया था। मंत्री नन्दी ने कहा था कि ऐसा दुस्साहसिक कार्य करने वाले जो भी लोग हैं, उनमें से एक को भी बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बने और उनकी सात पुश्तें याद रखें। जिंदगी में फिर कभी ऐसा दुस्साहसिक प्रयास करने से पहले सौ बार तौबा करेंगे, इस तरह की कार्रवाई दोषियों के खिलाफ की जाएगी।

 

अपने वादे को पूरा करते हुए मंत्री नन्दी ने बुधवार को मेजा तिहरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई। जिनमें राम निरंजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशेष गुप्ता, राधा गुप्ता, लोकपति गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद साहू शामिल रहे।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में 15 जून की रात श्याम लाल गुप्ता (65), इंद्रावती देवी (58) और अमरावती देवी (52) की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी। तीनों के शव घर के बाहर मिले थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि हत्यारोपी हिमांशु ने समाजवादी टाइगर के नाम से फेसबुक पर चैलेंज देते हुए पोस्ट किया था। चैलेंज देने के बाद चौथे दिन उसने विभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है, जिससे परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिया कि उनको न्याय दिलाया जाएगा। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कातिलों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है। उनको हर प्रकार से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें