एटा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 370 जोड़ों का विवाह और निकाह संपन्न

एटा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 370 जोड़ों का विवाह और निकाह संपन्न

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत जनपद एटा में आयोजित भव्य समारोह में 400 जोड़ों के विवाह एवं निकाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 370 जोड़ों का विवाह और निकाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। शेष आवेदनों का सत्यापन कार्य जारी है।

यह योजना सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत का माध्यम बनी है। भव्य पंडाल और सम्मानजनक व्यवस्थाओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलानाओं द्वारा पढ़ाया गया।

नवविवाहित जोड़ों को प्रदेश सरकार की ओर से 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ गृहस्थी का आवश्यक सामान एवं उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भोजन, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी जोड़ों और उनके परिजनों ने आयोजन की सराहना की।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें मेजा तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों ने मंत्री नन्दी के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें