प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा, गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की भैंस, पड़वा, अवैध तमन्चा – कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता बृजेंद्र शर्मा दैनिक चक्र न्यूज़ 

थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा, गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की भैंस, पड़वा, अवैध तमन्चा – कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद

 

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बाघराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

 

प्रतापगढ़।दिनांक 09/05/2026 की मध्य रात्रि वादी निवासी ग्राम सभा मलावा छजईपुर के घर के सामने बंधी भैंस तथा लगभग 8 माह आयु की पाड़िया को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों पशुओं का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 115/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया था ।

वादी निवासी ग्राम कोडराजीत, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ भोजन करने के उपरांत घर के बगल स्थित जानवरों के टीनशेड के पास सो गया था। रात्रि में भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर आंख खुली तो देखा कि एक भैंस एवं एक पड़वा खूँटे पर बंधे नहीं थे। परिजनों के साथ आसपास काफी खोजबीन की गई, किन्तु उनका कोई पता नहीं चल सका। किसी अज्ञात चोर द्वारा भैंस (रंग काला, मुड़ी हुई सींग, लगभग 7 माह की गाभिन) तथा पड़वा (रंग काला, छोटी सींग, उम्र लगभग 2 वर्ष) चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस, बनाम अज्ञात, का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 विकास प्रधान व उ0नि0 दिनेश कुमार मय हमराह का0 राकेश राय व का0 रोहित राम द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वांछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 161/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तों, 01. नागेन्द्र सरोज पुत्र धर्मेंद्र सरोज निवासी ग्राम कजियाना देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष, 02. राहुल कुमार पुत्र राजू कुमार निवासी शिवनी का पुरवा, बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष, 03. गुलशन कुमार सरोज पुत्र वंशीलाल सरोज निवासी फूलपुर देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 21 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत राम वन गमन मार्ग बिहार बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस एवं एक पड़वा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर संबंधित अभियोगों में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बढ़ोत्तरी की गई है तथा 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 01 कारतूस 315 बोर की बरामदगी के संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उपरोक्त भैंस व पडवा हम तीनों लोगो ने दिनांक 01/07/2026 को रात्रि दो बजे ग्राम कोडराजीत प्रतापगढ में घर के पीछे बनी चरही से धीरे से पगहा खोलकर करीब आधा किमी0 दूर रोड किनारे ले गये जहां पर पहले से उक्त पिकप को ढाल पर खड़ा किये थे, में लोड कर नागेन्द्र सरोज के घर के पास सुनसान झाडी में ले जाकर छिपा दिये थे। जब माहौल शांत हुआ तो आज रात्रि मौका पाकर बेचने के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे कि आप लोग अचानक आकर पकड लिए हैं। तीनों अभियुक्तों से अन्य घटना के बारे में कडाई/गहराई से पूछताछ की गयी तो तीनों एक स्वर में बताये कि एक गलती हमसे और हुई है, करीब डेढ़ महीने पहले रात्रि करीब 1 बजे के आसपास ग्राम मलावा छजईपुर में घर के सामने बंधी एक भैंस व पडिया चोरी करके इसी पिकप में लाटकर अजुआ बाजार कौशांबी ले जा रहे थे कि अचानक एक ग्राहक रास्ते में मिल गया उसी को भैंस व पडिया चालीस हजार रुपये में बेंच दिया था और हम तीनों लोगों ने मिलकर आपस में रास्ते का खर्चा काटकर बराबर बराबर रुपये बांट लिए थे। नागेन्द्र पिकप लेकर चला गया था तथा हम दोनों लोग अपने अपने घर चले गये थे। हम तीनों के पास से जो रुपये बरामद हुए है यह सब उसी भैंस व पडिया का बचा हुआ रुपये है। शेष रुपये खर्च हो गये हैं। फिर तीनों ने मिलकर योजनावद्ध तरीके से दिनांक 01/07/2026 की रात ग्राम कोडराजीत से एक भैंस व एक पडवाहवा चोरी किये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. नागेन्द्र सरोज पुत्र धर्मेंद्र सरोज निवासी ग्राम कजियाना देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष ।

2. राहुल कुमार पुत्र राजू कुमार निवासी शिवनी का पुरवा, बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष ।

3. गुलशन कुमार सरोज पुत्र वंशीलाल सरोज निवासी फूलपुर देवरपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 21 वर्ष ।

बरामदगी

01 राशि भैंस व 01 राशि पडवा व 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 01 कारतूस 315 बोर व एक अदद वाहन पिकप बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण

उ0नि0 विकास प्रधान व उ0नि0 दिनेश कुमार मय हमराह का0 राकेश राय व का0 रोहित राम थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें बारिश में भी नहीं रुका प्रचार, साइकिल से गांव-गांव पहुंचे छोटे सरकार उर्फ नागेश प्रताप सिंह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें