ई-रिक्शा को रिमोट से बंद करने वाली 2 ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, ऐप स्टोर से हटाने के आदेश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।ई-रिक्शा को रिमोटली बंद करने वाली दो मोबाइल ऐप्स के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार के निर्देश पर इन दोनों ऐप्स को ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटाने का आदेश दिया गया, जिसके बाद इन्हें डिलीट कर दिया गया है।सरकार ने यह भी कहा है कि भविष्य में इस तरह की नुकसान पहुंचाने वाली ऐप्स को ऐप स्टोर्स पर सूचीबद्ध होने से रोकने के लिए संबंधित कंपनियों के साथ चर्चा की जाएगी।गौरतलब है कि पिछले 2–3 दिनों से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें कुछ लोग कथित तौर पर चाइनीज ऐप्स की मदद से सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा को रिमोटली बंद करते नजर आ रहे थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ऐप्स के खिलाफ कदम उठाया।
ये भी पढ़ें मछली पालन के लिए लगाए गए कथित करंट ने ली गाय की जान, पुलिस जांच में जुटी












