प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के 7 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स सभागार में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। कार्यक्रम स्थल पर रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जाए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी और आपसी समन्वय के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, ड्यूटी पर तैनात राजपत्रित पुलिस अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।जिला एवं पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें