7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, GIC ग्राउंड में करेंगे जनसभा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जनपद पहुंचेंगे और जीआईसी (GIC) ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जनपद की दो विधानसभाओं से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 09:55 बजे लखनऊ के लामार्ट हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 10:35 बजे पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 10:45 बजे जीआईसी ग्राउंड पहुंचकर जनसभा एवं लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का समय
09:55 बजे – लामार्ट हेलीपैड, लखनऊ से प्रस्थान
10:35 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड, प्रतापगढ़ आगमन
10:45 बजे – जीआईसी ग्राउंड पहुंचना
10:45 बजे से 11:45 बजे तक – दो विधानसभाओं की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जनसभा
11:45 बजे – जीआईसी ग्राउंड से प्रस्थान
11:50 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचना एवं प्रस्थान
12:10 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड, सुल्तानपुर आगमन
मुख्यमंत्री का प्रतापगढ़ दौरा लगभग एक घंटे का रहेगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है और मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा के अनुरूप पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न












