एटा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, सीओ सिटी के नेतृत्व में कई इलाकों में छापेमारी

एटा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, सीओ सिटी के नेतृत्व में कई इलाकों में छापेमारी

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एटा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सीओ सिटी कृतिका सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों, झुग्गी-बस्तियों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक सर्च अभियान एवं ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की गहन जांच की तथा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें