प्रतापगढ़: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, थाना जेठवारा में पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त अभिषेक झा पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम गिदवाहा, थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर को थाना क्षेत्र के खुईलन धाम मंदिर, नेवाड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रविन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त शर्मा एवं कांस्टेबल शैलेष चौहान ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना जेठवारा में धारा 137(2), 87, 351(4), 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अभिषेक झा पुत्र रामकिशन, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी ग्राम गिदवाहा, थाना मड़ावरा, जनपद ललितपुर।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त शर्मा एवं कांस्टेबल शैलेष चौहान, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।
संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा, दैनिक चक्र न्यूज़












