वृक्षारोपण महायज्ञ—2026 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

वृक्षारोपण महायज्ञ—2026 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

लोगों से अपील,प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ दिनांक: 07 जुलाई, 2026गाजियाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति, मासिक बैठक दुर्गावती सभागार कक्ष, गाजियाबाद में जिलाधिकारी, गाजियाबाद महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में आहूत की गयी। उक्त बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, गाजियाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद तथा समितियों के नामित एवं पदेन सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक मे सभी कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा जनपद गाजियाबाद को कुल 1022300 पौधों का लक्ष्य आवंटन किया गया है जिसके सापेक्ष अग्रिम मृदा कार्य के स्थल का स्वयं निरीक्षण करे एवं उसके अनुरूप वन विभाग की राजकीय पौधशालाओं से पौध उठान का कार्य दिनांक 09.07.2026 तक करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग को सड़क के किनारे एक ही प्रजाति के थिमैटिक वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये एवं दिनांक 12.07.2026 को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 मे किये जाने वाले पौधारोपण स्थलों में से किसी एक स्थल पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाये जिसमे अपने क्षेत्र के जनप्रति निधियों को भी आमंत्रित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया जाये। साथ ही हरितिमा एप के माध्यम से प्रत्येक पौधारोपण स्थल को जिओ टैग किया जाये एवं पौधों की समय-समय पर सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था भी रखी जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपद की सभी संस्थाओं, फर्मों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), शिक्षण संस्थानों एवं समस्त जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित एवं स्वच्छ गाजियाबाद के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। यह पहल न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।बैठक से पूर्व जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, डीएफओ ईशा तिवारी, सीडीओ श्री कुमार सौरभ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विकास भवन परिसर में पौधारोपण किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया