नोएडा:अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद नोएडा,थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाइकिल/स्कूटी, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। बरामद 12 वाहनों में से 8 के संबंध में एनसीआर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में 7 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास से गौरव (26) और मन्नू (19) को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सुनसान और कम सीसीटीवी वाले स्थानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइक और स्कूटी चोरी कर उन्हें अलग स्थान पर छिपा देते थे। कुछ समय बाद चोरी के वाहन कम कीमत पर बेच देते थे या उनके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच देते थे।बरामदगी 12 चोरी की मोटर साइकिल /स्कूटी,1 अवैध चाकू,1 फर्जी नंबर प्लेट,पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गौरव के खिलाफ नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद में वाहन चोरी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सह-आरोपी मन्नू का नाम भी इन्हीं मामलों में सामने आया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और चोरी के अन्य मामलों की जांच कर रही है।












