एटा में चलती बाइक से गिरा कांवड़िया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा– जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत गांव अल्लैपुर के पास कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती बाइक से गिरने के कारण एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक कांवड़िया ब्रजेश (30 वर्ष) जनपद मैनपुरी के थाना बरनाल क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का निवासी था। वह अपने गांव से कांवड़ लेने कासगंज जनपद के सोरो लहरा घाट जा रहा था। रास्ते में बाइक पर पीछे बैठे हुए अचानक उसे चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य कांवड़ियों की मदद से घायल ब्रजेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CO सिटी अमित कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद कांवड़ियों में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें जलेसर फायरिंग कांड: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी












