मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी योजनाओं का जनपद गाजियाबाद में भव्य शुभारंभ हिन्दी भवन में मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण के साथ लाभार्थियों को वितरित किए गए योजनाओं के लाभ:कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी योजनाओं का जनपद गाजियाबाद में भव्य शुभारंभ
हिन्दी भवन में मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण के साथ लाभार्थियों को वितरित किए गए योजनाओं के लाभ:कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है: कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा,गाजियाबाद।दिनांक: 08 जुलाई 2026उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 श्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, बैग एवं स्टेशनरी हेतु धनराशि वितरण, तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने संबंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ वाराणसी में किया गया, इसके समानांतर जनपद स्तरीय कार्यक्रम जनपद गाजियाबाद के हिन्दी भवन ऑडिटोरियम, लोहियानगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शुभारंभ एवं संबोधन का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच का प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन श्री पवन कुमार भाटी ने किया। उन्होंने मंचासीन सभी माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) श्री सुनील शर्मा एवं अन्य जन प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा. श्री अजीत पाल त्यागी (विधायक-मुरादनगर), मा. श्री संजीव शर्मा (विधायक-गाजियाबाद) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम में जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार मांदड़ (आईएएस) ने सभी माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना तथा विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही सहायता शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जाएगा।मुख्य अतिथि माननीय श्री सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मा. श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जनहितकारी एवं संवेदनशील सोच का प्रमाण है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री कुमार सौरभ (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी, श्री बुद्धप्रिय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री ओ. पी. यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी एवं एससीएम श्री रविंद्र गहलोत जी सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड वितरित किया गया तथा मुख्यमंत्री के सजीव संबोधन का सामूहिक अवलोकन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की गई। इसी प्रकार का कार्यक्रम तहसील मोदीनगर में ब्लॉक संसाधन केंद्र भोजपुर, मोदीनगर में ब्लॉक प्रमुख भोजपुर श्रीमती सुचित्रा सिंह की अध्यक्षता में तथा तहसील लोनी में माननीय विधायक लोनी श्री नंद किशोर गुर्जर जी की अध्यक्षता में किया गया। इन दोनों जगह में भी माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद स्तर पर लगभग 600 प्रतिभागियों ने, तहसील लोनी में 200 प्रतिभागियों ने तथा तहसील भोजपुर में 150 प्रतिभागी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ कवरेज संवाददाता सायरा सूर्यवंशी के साथ कैमरामैन अमित सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार मिडिया बन्धु मोजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया