जनसुनवाई जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, मानवीय संवेदनाओं के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़

जनसुनवाई जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, मानवीय संवेदनाओं के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।दिनांक: 08 जुलाई 2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक कार्यदिवस की भांति आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, जीडीए, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समय बद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।इस अवसर पर जिला अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि जनसुनवाई जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी को नियमों एवं शासनादेशों का पालन करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ जनहित में कार्य करना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, जरूरतमंद एवं पीड़ित व्यक्तियों की मानवीय आधार पर सहायता, अवैध कब्जों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी अभियान तथा “गरीब का गृह प्रवेश” जैसे जनकल्याणकारी प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जनपद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पात्र व्यक्तियों को शीघ्र न्याय मिलने से आमजन का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास निरंतर सुदृढ़ हो रहा है। जनता दर्शन में नागरिकों की बढ़ती सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि लोगों का प्रशासन की संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली पर भरोसा बढ़ा है। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal