थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये 45,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइ किल बरामद।

थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये 45,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइ किल बरामद।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 05.07.2026 को थाना मसूरी पर वादी रिजवान द्वारा तहरीर दी गयी कि मैंने अपने रिश्ते के भांजे पूर्व वर्कर से अपनी फैक्ट्री खिचरा से अपने पार्टनर दानिश से 02 लाख 25 हजार रुपये मंगाये थे जिससे मोटरसाइ‌किल सवार 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा 02 लाख 25 हजार रुपये छीन कर ले जाना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर तत्काल सुसंगत धारा- 309 (4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त नवेद, शादाब व फुरकान को दिनांक 06.07.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिनसे लूट की घटना से संबंधित 01 लाख 67 हजार रूपये बरामद हुए थे। दिनांक 07.07.2026 को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त शोएब को थाना मसूरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में लूटे गये 45 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं, नवेद, शादाब और फुरकान आपस मे अच्छे दोस्त हैं। हमारे दोस्त नवेद ने दिनांक 04/07/2026 को हमें बताया था कि मेरे रिस्ते के मामा मौ० रिजवान का मेरे पर फोन आया है कि UPSIDC स्थित फैक्ट्री से मेरे पार्टनर दानिश से 02 लाख 25 हजार रुपये मसूरी ले कर जाने हैं। इतने पैसे सुनकर हमारे मन में लालच आ गया था और हमने आपस में बैठकर लूट की योजना बनायी। योजना के तहत नवेद अपनी मोटरसाइकिल से UPSIDC फैक्ट्री से 02 लाख 25 हजार रुपये लेकर आ रहा था। मैं, फुरकान, शादाब अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवेद की रेकी कर रहे थे कि किसी को शक न हो और बांके बिहारी डेण्टल कॉलेज के पास पैसे लूटने की कहानी रची थी। मुझसे जो 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं इसी घटना से संबंधित हैं बाकि पैसे मुझसे खर्च हो गये हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
शोएब पुत्र असलम निवासी आदर्श नगर गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़, हाल पता-खेडा फाटक के पास किराये का मकान कस्बा व थाना पिलखुआ जनपद हापुड़।बरामदगी का विवरण -45 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।

आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मसूरी पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक,इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें