मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से 220 किलो एक्सपायरी सरसों का तेल और दूषित मिठाइयां नष्ट

मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से 220 किलो एक्सपायरी सरसों का तेल और दूषित मिठाइयां नष्ट

संवाददाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दूषित मिठाइयां और एक्सपायरी सरसों का तेल बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर स्थित कन्हैया मिष्ठान भंडार पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में रखी कुछ मिठाइयां मानव उपभोग के लिए असुरक्षित और दूषित पाई गईं। अधिकारियों ने तत्काल उन्हें नष्ट कराने की कार्रवाई कराई, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। निरीक्षण के दौरान टीम को ‘कबीरा’ ब्रांड का लगभग 220 किलोग्राम एक्सपायरी सरसों का तेल भी मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे तेल को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कराया। इसके अलावा दुकान से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में मिलावटी, दूषित और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों से गुणवत्ता मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं से खरीदारी के समय खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचने की अपील की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया