समितियों पर खाद का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश, किसानों को समय पर मिले उर्वरक: डीएम

समितियों पर खाद का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश, किसानों को समय पर मिले उर्वरक: डीएम

संवादाता अमन अहमद

एटा। खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में जिला उर्वरक आवंटन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। शिविर कार्यालय में हुई इस बैठक में उर्वरक के आवंटन, परिवहन और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की सभी सहकारी समितियों पर खाद का पर्याप्त भंडार हर समय उपलब्ध रहना चाहिए, ताकि किसानों को जरूरत के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित होनी चाहिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारी समितियां बैंकों के माध्यम से खाद कंपनियों को भुगतान तत्काल करें, जिससे उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद पहुंचने के बाद उसके भंडारण, परिवहन और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर उर्वरक उपलब्ध हो। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान उर्वरक की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से समुचित तैयारी कर ली जाए। यदि किसी समिति पर खाद की कमी की सूचना मिलती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े। बैठक में एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ जयप्रकाश, इफको प्रतिनिधि आकाश वर्मा, जिला सहकारी बैंक के डीसीएम मुकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें