थानाध्यक्ष मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसपी दीपक भूकर ने लगाए स्टार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने उपनिरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाए। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन की कामना की। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण भाव से करते हुए जनसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।












